+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
खेल

बिलासपुर में संचालित प्रथम आवासीय अकादमी को मिली बड़ी उपलब्धि

140views
Share Now

रायपुर,:बी. आर. यादव. राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी से हॉकी खिलाड़ी  गीता यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ के लिए किया गया है।  गीता यादव को स्कॉलरशिप के तहत प्रतिवर्ष 6 लाख 20 हजार रूपये दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गीता यादव को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनकी यह उपलब्धि बाकी खिलाड़ियो को प्रेरणा देगी।

Share Now

Leave a Response