रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से नियमित हवाई सेवाएं राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य बड़े शहरों के लिए उपलब्ध हो ताकि नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा एवं क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हाल ही में कहा कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू की जाए और इसके संचालन में होने वाली क्षतिपूर्ति देने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि बस्तर देश की राजधानी से सीधे हवाई मार्ग से जुड़े तो इस क्षेत्र के विकास में और तेजी आएगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि बस्तर विकास की मुख्यधारा से जुड़े और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यह देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत







