रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में आयोजित परिक्षेत्रीय साहू संघ के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

ब्रेकिंग
- सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति
- शिक्षा सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला 25 महाविद्यालयों के नए भवन बनेंगे
- राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और आपदा प्रबंधन को मिलेगा, नया बल
- नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग
- खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री





