रायपुर।: देश के हिंदी के वरिष्ठ खेल पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कमेंट्रेटर जसवंत कुमार क्लाडियस की दो पुस्तकों का विमोचन आज प्रेस क्लब रायपुर में संपन्न हुआ।
प्रारंभ में श्री क्लाडियस का विस्तार से परिचय देते हुए डॉ सुधीर शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओलम्पिक खेलों की यात्रा में आधुनिक ओलम्पिक खेलों पर बारीकी से जानकारी दी गई है। दूसरी पुस्तक खेल प्रकाश 2022 में वर्ष भर की खेल गतिविधियों की जानकारी संग्रहित है। अतिथियों का स्वागत श्रीमती शशि क्लाडियस, शगुफ्ता शरीन, प्रकाश शर्मा और उधोप्रसाद साहू ने किया। लेखक जसवंत क्लाडियस ने अपनी पत्रकारिता और खेल मीडिया के अनुभवों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खेल पत्रकार को अपने समय की तकनीकी और भाषा को अपनाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार और विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि हम विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थी थे। अपने युवा काल में ही रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए थे और पत्रकारिता की ओर प्रवृत्त हुए। अंचल के वरिष्ठ संपादक पं स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी ने हमें प्रशिक्षण दिया। श्री क्लाडियस युवा अवस्था से खेलों के प्रति समर्पित थे। वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर ने अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि डॉ सुशील त्रिवेदी ने कहा कि खिलाड़ी होना और खेल पत्रकार होना अलग अलग कौशल है। उन्होंने कहा कि खेल पत्रकार इतिहासविद भी होता है। वह खेल तकनीक का भी पारखी होता है। जसवंत क्लाडियस जितना अच्छा सोचते हैं, उससे अच्छा लिखते और कमेंट्री भी करते हैं। समय के बदलाव को त्वरित अपना लेते हैं इसलिए 45 साल से खेल पत्रकार हैं । दोनों पुस्तकें खेलों के प्रतियोगी प्रश्नों के लिए उपयोगी है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल ने कहा कि खेल पत्रकारिता बहुत समय के बाद स्वतंत्र हुई। खेल पत्रकारिता बहुत मेहनत और ज्ञान की मांग करता है। इस पुस्तक में खेलों के प्रति रुचि के लिए पर्याप्त सामग्री है।
समारोह में डॉ रामकुमार बेहार, शकुंतला तरार, श्री राजेश सहित अनेक पत्रकार और लेखक उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती जारी
- ढाई माह से राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद खाली, क्या यही है यूपीएससी की तर्ज ? – कांग्रेस
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री
- प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री







