रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद बिलासपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने परिषद को सामाजिक भवन हेतु 2 एकड़ जमीन के आबंटन पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने बिलासपुर में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक भवन निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री बघेल को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

ब्रेकिंग
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल
- युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- सुविधाओं के आभाव में पढ़ाई प्रभावित बच्चे आंदोलन को बाध्य – कांग्रेस*
- प्रदेश में अपराधी बेलगाम और कानून व्यवस्था बदहाल – दीपक बैज
- संयमी पुरुष में प्रसाद और क्रोध दोनों रहते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज








