नई दिल्ली: पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठ के जगद्गुरु शङ्कराचार्य महाराज का पावन 65वां जन्मोत्सव समारोह बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।
पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य सदानन्द सरस्वती जी महाराज के चल रहे शारदापीठ द्वारका में चातुर्यमासव्रतानुष्ठान के अंतर्गत 65 वां जन्मोत्सव को बड़ी ही हर्षोल्लास एवं विविध – विविध आयोजनों से मनाया गया। प्रात: 6 बजे मंगलम् विद्वत् विद्वानों के द्वारा चारों वेदो का उद् घोष उपरांत 8 बजे से पूज्य महाराज श्री द्वारा भगवन् श्रीद्वारकाधीश जी सहित देवताओं का पूजन एवं आद्यशंकराचार्य जी का पूजन किया गया। जायेगा सुबह 8 : 30 पर पूज्य महाराज श्री के द्वारा भगवान् चंद्रमौलीश्वर का विशेष पूजन अर्चन होगा तत्पश्चात सुबह 10 बजे से पूज्य महाराज श्री का समस्त भक्तगणों को दर्शन एवं पूजन अवसर तथा सुबह 11 बजे श्रीशारदापीठ गुरुगादी पर भगवान् द्वारकाधीश जी का ध्वजा का पूजन एवं पादुका पूजन किया गया।

ब्रेकिंग
- ’छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न’ ’दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा शुरू
- ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला, योजनाओं का लाभ’
- ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र
- 7वीं UMAI राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप:36 सदस्यीय म्यूथाई दल रवाना
- “भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मेरा लेखन” विषय पर विशेष व्याख्यान










