रायपुर:भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में अकलतरा ब्लॉक के तिलाई गांव निवासी विजय कुमार को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। आज समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी गई है। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले श्री विजय की चेहरे पर आज आत्मनिर्भर होने की मुस्कान साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग की बेहतरी के लिए प्रयास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।

ब्रेकिंग
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए, त्वरित निराकरण के निर्देश
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : पांचवें दिन सेमीफाइनल और प्लेसमेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- गांव-गांव पहुंच रही आयुष स्वास्थ्य सेवाएं
- विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं:एल.डी. मानिकपुरी
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र








