रायपुर:भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 35 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

ब्रेकिंग
- अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल
- राज्यपाल ने महाविद्यालय की छात्राओं से हुए रूबरू
- आधुनिक तकनीक और AI से सशक्त हुआ सुशासन: ‘सेवा सेतु’ से 441 सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर
- विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है: मुख्यमंत्री
- नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द









