रायपुर:



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास में देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, पद्मश्री ममता चन्द्राकर एवँ पूर्व में वसुंधरा सम्मान से सम्मानित सदस्य भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने लोकजागरण के लिए वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेंट कर वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया.










