नई दिल्ली:. स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 1,800 लोगों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. यह पहल सरकार के ‘जनभागीदारी’ के हिस्से के रूप में की गई है.पिछले साल की तुलना में इस साल बड़ी संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया है नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक). 50-50 खादी कार्यकर्ता, सीमा सड़कों के निर्माण में शामिल लोग, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना के साथ-साथ 50-50 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे को भी नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.विशेष अतिथियों में 660 से अधिक गांवों के 400 से अधिक सरपंच शामिल हैं. इसके अलावा किसान उत्पादक संगठन योजना से 250. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी.

ब्रेकिंग
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत
- 1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
- कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलें बनेंगी किसानों की आय का आधार
- धान के बदले वैकल्पिक फसलों की खेती पर मिलेगी 15 हज़ार रुपए प्रति एकड़ तक की सहायता








