रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 10 अगस्त को रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रायपुर के ‘लक्ष्य’ इंडोर फायरिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भवनों का उद्घाटन तथा पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम डुमरडीहकला पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम सेम्हरा दैहान पहुंचकर वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.05 बजे ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे।

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत







