रायपुर:




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 696 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज, सामग्रियों और सहायता राशि के चेक का भी वितरण किया।










