रायपुर:

संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत जगदलपुर में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। चार दिवसीय इस फुटबाल प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक, 17 वर्ष बालक और 17 वर्ष बालिका तीन वर्ग में बस्तर जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवर आल चैम्पियनशीप पर कब्जा किए। दूसरा स्थान सरगुजा जोन और तीसरा स्थान दुर्ग जोन में प्राप्त किए। बस्तर संभाग की टीम इस महीने के अंत में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।







