रायपुर:एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव की प्रतिभा को राज्य सरकार के प्रोत्साहन से नई उड़ान मिल गई है। खुशी से चहकते कु. यादव ने आज शाम यहां राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान इसका भरपूर इजहार किया।
ज्ञानेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुझे पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिल गई है। जिसने मेरी खेल प्रतिभा में नया जोश भर दिया है। साथ ही इससे मुझे अपने खेल के बेहतर प्रदर्शन के लिए और प्रोत्साहन मिला है।

ब्रेकिंग
- शाला प्रवेशोत्सव एवं न्योता भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए, योगेश तिवारी
- उप मुख्यमंत्री ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री
- सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
- छत्तीसगढ़ में अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित








