रायपुर:राज्य के वनांचल क्षेत्रों में लाख की खेती, आज कई ग्रामीण किसान परिवारों के लिए आय का जरिया बन रहा है। प्रदेश के कई जिले के किसान भी लाख का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले में हीरानार व जोड़ातराई ग्राम के किसानों ने भी सेमियालाता के पौधे में लाख उत्पादन कर समृद्ध हो रहे है। हीरानार व जोड़ातराई ग्राम के किसानों को एक-एक एकड़ में सेमियालाता लगाने दिया गया था, जिसमें हीरानार के किसान ने 25 हजार व जोड़ातराई के किसान ने 35 हजार रुपये, पहले वर्ष लाख बेच कर कमाया है।








