रायपुर :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने प्रदेश के सभी नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस मुख्यालय की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
डीजीपी अशोक जुनेजा ने बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की सुरक्षा व्यवस्था, नशीले पदार्थों, अवैध शराब, जुआं-सट्टा, ऑनलाईन गेम्बलिंग एवं गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की रेंजवार समीक्षा की गयी एवं इसके विरूद्ध सख्त व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक द्वारा अभ्यस्त अपराधियों को सूचीबद्ध करने, उनके विरूद्ध रासुका तथा जिला बदर के तहत कार्यवाही करने, वारंटियों के विरूद्ध अभियान चला कर कार्यवाही करने को कहा।







