
रायपुर:छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 26 नवंबर तक 1.11 लाख से अधिक किसानों से 4,43,888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका समर्थन मूल्य ₹1,085.84 करोड़ है। इनमें से 87,242 किसानों को ₹838.58 करोड़ का भुगतान भी जारी किया जा चुका है।
प्रदेश में 28.06 लाख से अधिक किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है और 3,095 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को किसानों की सुविधा, सुचारू खरीदी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सुशासन सरकार किसानों की मेहनत और उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।








