रायपुर:


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल ‘राम पथ से राम वन‘ का शुभारंभ किया और इसमें शामिल दो वाहनों को सुकमा जिले के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘राम पथ से राम वन‘ के माध्यम से भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल प्रमुख स्थानों की मिट्टी एकत्रित कर इसके अंतिम पड़ाव माता कौशल्या धाम चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही इस यात्रा के दौरान एफएम चैनल द्वारा भगवान श्रीराम की छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी कहानियों और मान्यताओं को भी आमजनों के साथ साझा किया जाएगा।








