
रायपुर:सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं। वहीं, ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे ही धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे लंबी कतारों और अनावश्यक इंतजार से राहत मिलेगी।








