
रायपुर:आज नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ स्वच्छता रैंकिंग का पुरस्कार ग्रहण कर रायपुर लौटने पर महापौर मीनल छगन चौबे ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में प्रबुद्धजनों, भाजपा के कार्यकर्ताओं, पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा यह सम्मान हम सभी की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमारा संकल्प है कि जनता के सुझावों और अपेक्षाओं के अनुरूप रायपुर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाएं।
आपका विश्वास, हमारी जिम्मेदारी!









