
रायपुर:छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा दीपावली पर रायपुर के तीन प्रमुख स्थलों, जिला अस्पताल पंडरी, एम्स जी.ई. रोड और सिटी कोतवाली में वायु गुणवत्ता एवं ध्वनि स्तर की निगरानी की गई।
वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष दीपावली पर PM10 में 2.25%, PM2.5 में 3.17%, SO₂ में 2% और NO₂ में 1.99% की कमी दर्ज की गई। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार रायपुर की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही।
शहर के सतत वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर भी AQI संतोषजनक दर्ज किया गया। स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन की दिशा में जनजागरूकता और सतत निगरानी के साथ छत्तीसगढ़ प्रतिबद्ध है।








