
रायपुर:छत्तीसगढ़ में विकास और रोजगार के नए अवसरों की मजबूत नींव तैयार हो रही है। प्रदेश में ₹8 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव, सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, वर्ष 2030 तक 5,000+ स्टार्टअप का लक्ष्य और स्टार्टअप के लिए ₹150 करोड़ का कैपिटल एवं क्रेडिट रिस्क फंड युवाओं के सपनों को नई उड़ान देंगे। वहीं, रोजगार मेलों के माध्यम से 10,504 आवेदकों का चयन हुआ है।
सुशासन सरकार निवेश, नवाचार और रोजगार के जरिए युवा शक्ति को नए अवसर दे रही है।







