
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एकता नगर, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में डीएसपी अमृता पंकज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पुलिस की DRG महिला बस्तर फाइटर्स ने अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। ‘जय माता दी’ के उद्घोष से गूंजा परेड ग्राउंड, देश ने देखा बस्तर की बेटियों का शौर्य।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सुरक्षा, शांति और जनविश्वास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।









