
रायपुर:छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 30 अक्टूबर का दिन खास होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत प्रदेश के लगभग 24 लाख 60 हजार किसानों के खातों में ₹498 करोड़ 48 लाख अंतरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम, कृषि महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय पीएम-किसान उत्सव दिवस आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से ऑनलाइन माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसान भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि अन्नदाताओं की आर्थिक मजबूती और कृषि विकास में महत्वपूर्ण संबल है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।








