
रायपुर:वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में कहा कि हाउसिंग बोर्ड अब आवास निर्माण के साथ सड़क, पुल, खेल परिसर, सार्वजनिक भवन, टाउन प्लानिंग और शहरी पुनर्विकास जैसे क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका बढ़ाएगा।
लगभग ₹700 करोड़ की ऋण देनदारी समाप्त कर मंडल को वित्तीय मजबूती दी गई है। नई आवासीय परियोजनाएं वास्तविक मांग के अनुरूप शुरू होंगी, वहीं टीपीएस, पीपीपी और पुनर्विकास मॉडल के जरिए सरकारी बजट पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना आधुनिक अधोसंरचना विकास को गति मिलेगी।कार्यशाला में AI, आधुनिक तकनीक और बेहतर वित्तीय प्रबंधन पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार का लक्ष्य हाउसिंग बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प में प्रभावी भागीदार बनाना है।








