
रायपुर:विप्र महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य,
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं एन. ई. पी.कोर कमेटी के सदस्य डॉ.मेघेश तिवारी को केंद्रीय अध्ययन मंडल में विषय विशेषज्ञ के रूप में सदस्य नियुक्त किया है।
23 अक्टूबर को राजपत्र में प्रकाशित अनुसार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-34 (क) के तहत माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा 03 वर्ष के लिए सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत *रक्षा अध्ययन (Defence Studies)* विषय हेतु केंद्रीय अध्ययन मंडल का गठन किया गया है।
**34(क)(3)(चार)** – कुलाधिपति द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा की सिफारिश पर राज्य के मनोनीत विषय विशेषज्ञ प्रो. मेघेश तिवारी, विप्र कला, वाणिज्य एवं शिक्षा महाविद्यालय
सदस्य होंगे।
प्रकाशित राजपत्र अनुसार अध्यक्ष, अध्ययन मण्डल, रक्षा अध्ययन, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर,विभाग अध्यक्ष रक्षा अध्ययन, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर कुलाधिपति द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा की सिफारिश पर राज्य के बाहर के मनोनीत विषय विशेषज्ञ डॉ. गिरीश शर्मा, श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर, मध्यप्रदेश *34(क)(3)(पांच)** – आयुक्त उच्च शिक्षा का प्रतिनिधि संयुक्त संचालक-गुणवत्ता प्रकोष्ठ उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अध्यक्ष, अध्ययन मण्डल, रक्षा अध्ययन, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को उक्त केन्द्रीय अध्ययन मण्डल का *अध्यक्ष* नामांकित किया गया है।
कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ मेघेश तिवारी को केंद्रीय अध्ययन मंडल में दूसरी बार शामिल जाने पर विप्र महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








