
रायपुर:सामाजिक समानता, साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के लिए संत रविदास सम्मान 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक व्यक्ति 26 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप के लिए www.cgculture.in पर जाएं।
सुशासन सरकार उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर सामाजिक समरसता, साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहित कर रही है।







