
रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित राष्ट्रपति प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की गई।
राष्ट्रपति महोदया के रायपुर एवं जगदलपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य, परिवहन और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रायपुर के लोकभवन एवं बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम तथा जगदलपुर के लालबाग ग्राउंड में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
सुशासन सरकार राष्ट्रपति महोदया के गरिमापूर्ण एवं सुचारु प्रवास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित रूप से सुनिश्चित कर रही है।








