रायपुर:


छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्कूलों के कायाकल्प होने से अब बच्चों को पढ़ाई हेतु बेहतर परिवेश मिलेगा, जिससे बच्चों में पढ़ाई हेतु एक नई उमंग पैदा होगी।
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में अब तक प्रदेश में 1914 स्कूल भवनों का कायाकल्प किया जा चुका है। योजना के तहत स्कूलों में छतों को सुधार, टाईल्स, दीवारों में रंग-रोगन, शौचालयों की रिपेयरिंग के साथ ही स्कूल की साज-सज्जा भी की जा रही है।







