जशपुरनगर:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने विगत वर्ष से शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर इसका आयोजन कराया जा रहा है। पहले स्तर की प्रतियोगिता राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जो जशपुर के इचकेला, कुनकुरी, बगीचा, फरसाबहार सहित पूरे जिले भर में जारी हैं।
इस वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक 16 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन खेल विधाओं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, भंवरा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, संकली, लंबी कूद, गेड़ी दौड़, 100 मी दौड़ और बिल्लस सहित दो नये खेल शामिल है।








