
बेमेतरा: श्रीरामचरितमानस की भक्ति, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय मानस दर्शन जीवन अर्पण छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित गरिमामयी आयोजन में बेमेतरा जिले के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया।
माँ कौशल्या मंदिर प्रांगण, चंदखुरी में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के संतों की पावन उपस्थिति में हसदा निवासी एवं माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष देवलाल सिन्हा को सम्मानित करते हुए ‘अर्पण’ नाम से विभूषित किया गया। यह सम्मान मानस, अध्यात्म, साहित्य एवं सामाजिक-सांस्कृतिक सेवा के प्रति उनके समर्पण और निरंतर योगदान का सम्मान माना गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मानस दर्शन जीवन अर्पण छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री दीपक गुहा के नेतृत्व में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। संत-महात्माओं के आशीर्वचन एवं मानस की पावन धारा के मध्य मिला यह सम्मान बेमेतरा जिले के लिए भी गौरव का विषय बना।
जिले के दो अन्य मानस साधकों को भी सम्मान
इसी अवसर पर बेमेतरा जिले के श्री विष्णु साहू को ‘रामदूत सम्मान’ तथा श्री माखन साहू को ‘उत्कृष्ट संयोजक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। जिले के तीन मानस सेवकों को एक ही मंच पर सम्मान प्राप्त होने से मानस जगत एवं जिलेवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।
यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मानस की उस समृद्ध परंपरा का सम्मान है, जो भक्ति को जीवन का संस्कार, साहित्य को समाज का दर्पण और सेवा को साधना








