
बीजापुर : वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर बाघ संरक्षण, जैव विविधता और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएगा।
वन मंत्री ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय समुदाय की भागीदारी से ही प्राकृतिक धरोहर को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकता है।
बीजापुर में वर्ष के अंत तक इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा भी की गई। इससे प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।








