
रायपुर:विश्व पर्यटन दिवस पर राजधानी में आयोजित समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जशपुर की संस्था ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड प्रदान किया।
ट्रिप्पी हिल्स ने जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती को ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, केव एक्सप्लोरेशन, वाटर एक्टिविटीज और कैंपिंग जैसी गतिविधियों से जोड़कर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया है।
स्थानीय युवाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षण, होमस्टे और पारंपरिक खान-पान को पर्यटन से जोड़ने के प्रयासों से स्थानीय स्वरोजगार और सामुदायिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जशपुर की प्राकृतिक संपदा, स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी को पर्यटन से जोड़कर युवाओं और स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसर विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।








