
रायपुर:राजधानी में इस बार गणेश पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस बार गणेश उत्सव के दौरान कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले।
छठ पूजा के बाद भी गणेश समितियों ने लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पंडालों को इस प्रकार सजाया, ताकि आवागमन में कोई बाधा न हो। कई समितियों ने अपने पंडाल, जो विगत वर्षों में बड़े आकार के लगते थे, उन्हें इस बार थोड़ा छोटा कर आस-पास व्यवस्थित किया और प्रशासन को सहयोग दिया।
इस दौरान रायपुर शहर में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के सभी चौक-चौराहों और गणेश पंडालों के सामने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने बरसते पानी और कड़ी धूप में भी लगातार सेवा देकर ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जो अत्यंत सराहनीय है।
एक और अच्छी बात इस उत्सव के दौरान देखने को मिली कि गणेश जी की प्रतिमाएं बहुत ही आकर्षक, सौंदर्य से परिपूर्ण और सुंदर थीं। गणेश जी के वास्तविक स्वरूप से बिना छेड़छाड़ किए जो प्रतिमाएं स्थापित की गईं, वह वास्तव में हमारी संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक था। इसके लिए समस्त मूर्तिकार भी बधाई और आभार के पात्र हैं।इस उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए सभी गणेश समितियां, पुलिस प्रशासन और मूर्तिकार बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं।










