
रायपुर:उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरायपाली में ₹23.28 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और ₹154.88 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया। पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को नई सुविधाएं मिलेंगी।
24 गांवों में पेयजल सुविधा के लिए ₹18.19 करोड़
अमृत मिशन 2.0 के तहत ₹139.55 करोड़
एसटीपी निर्माण के लिए ₹10.21 करोड़ के कार्य शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरायपाली के विकास कार्यों के लिए ₹5 करोड़ अतिरिक्त देने की घोषणा करते हुए कहा कि विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सरायपाली सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेयजल, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ विकास को नई गति दे रही है।








