
रायपुर:छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI Conclave आयोजित हुआ। स्कूल शिक्षा में AI के सार्थक उपयोग के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में नए अवसर तलाशे गए।
रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शाला त्यागी बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए विकसित ‘लइका चिन्हारी’ ऐप का विमोचन किया। कॉन्क्लेव में Google, Microsoft, Amazon, Adobe, Wadhwani AI, Khan Academy सहित देश-विदेश के तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।
कॉन्क्लेव से मिले नवाचारों और तकनीकी समाधानों के आधार पर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के लिए व्यापक AI रोडमैप तैयार किया जाएगा। AI शिक्षक का विकल्प नहीं, बल्कि शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने वाला सहायक साथी बनेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार तकनीक और नवाचार को शिक्षा से जोड़कर हर बच्चे तक सरल, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य के अनुरूप शिक्षा पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।








