
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ।








