
बेमेतरा: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने मंदिर में विशेष हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कराया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए और विधि-विधान के साथ हवन-पूजन में सहभागिता निभाई। हवन-पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के दीर्घायु और , स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। साथ ही देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि जन्मदिवस किसी भी व्यक्ति के जीवन में विशेष अवसर होता है। ऐसे शुभ अवसर पर ईश्वर के समक्ष हवन-पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करना हमारी श्रद्धा और शुभेच्छा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हवन और पूजा हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और सेवा भाव से जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान सभी के लिए मंगलकामना और सकारात्मक संकल्प का अवसर रहा। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने भी हवन में आहुति देकर मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा जनसेवा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। हवन-पूजन के पश्चात उपस्थितजनों ने भगवान से प्रार्थना की कि श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए ऊर्जा प्राप्त हो तथा उनके जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल बना रहे। कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।मे आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। इसके बाद
जन्मदिन के अवसर मंन्दिर परिसर मे हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए हजारों दीपों ने वातावरण को विशेष बना दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के प्रति आभार और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में आयोजित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से हुई है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी जी ने कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं होता, बल्कि यह आशा, विश्वास, सकारात्मकता और मंगलकामना का भी प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया है। ऐसे अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए स्नेह और सम्मान की अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित किए और सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी के लिए मंगलकामना की। हजारों दीपों की रोशनी से सजा वातावरण एकता, सेवा, संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता हुआ नजर आया। श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि सेवा का भाव समाज को जोड़ता है और जनभागीदारी किसी भी सकारात्मक अभियान को व्यापक रूप प्रदान करती है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से लोगों ने अपनी भावनाओं को दीप के प्रकाश के रूप में व्यक्त किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए मंगलकामना और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की और देश के निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया यह आयोजन सेवा, स्नेह, आशीर्वाद और जनभागीदारी की भावना को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ को स्नेह की ऐसी अभिव्यक्ति बताया है जिसने उन्हें गहराई से छुआ।








