
बेमेतरा:श्रीरामचरितमानस की पावन चौपाइयों, भक्ति-संगीत की मधुर स्वर-लहरियों और आध्यात्मिक चिंतन की सरस धारा से आदर्श ग्राम खमतराई का वातावरण उस समय राममय हो उठा, जब मानस तीज महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सानंद सम्पन्न हुआ।
माँ भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा की परिकल्पना तथा श्री परमानंद मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों, खमतराई के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव ने भक्ति, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक समरसता को एक सूत्र में पिरोते हुए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी।
मातृशक्ति को समर्पित रहा मानस तीज महोत्सव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेखा पोषण सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद सारथी, सरपंच ग्राम पंचायत खमतराई ने की, वहीं मन्नू निषाद, पूर्व सरपंच सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।









