
Oplus_131072
रायपुर: लायंस क्लब शिखर द्वारा विमतारा में मोतीलाल साहू विधायक, रायपुर ग्रामीण के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में शिखर सम्मान स विप्र महाविद्यालय के प्राध्यापकों को शिखर सम्मान सेसम्मानित किया गया।
अकादमीक,खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में
विप्र महाविद्यालय के उपलब्धियों के लिए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी सहित 31 प्राध्यापकों को सम्मान पत्र, शॉल-श्रीफल सहित विविध उपहारों से सम्मान किया गया।
सम्मान अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है ,आज आधुनिक शिक्षा प्रणाली और भारतीय ज्ञान परंपरा में सामंजस्य और समन्वय की आवश्यकता है। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि प्राध्यापक ,शिक्षक, आचार्य और गुरु पर्यायवाची शब्द नहीं है, बल्कि एक प्राध्यापक का विकास क्रम है। जो विद्यार्थियों को अध्ययन कराता है वह प्राध्यापक होता है। अध्ययन के साथ उसकी उपयोगिता सीखाता है, तो वह शिक्षक होता है ।फिर सीख का उपयोग जीवन में करना, आचरण में उतारना जब एक शिक्षक बताने लगता है तो वह आचार्य हो जाता है। फिर जब विद्यार्थियों को ज्ञान और कुशलता के माध्यम से उठने का अवसर देता है, महान बनने का अवसर देता है, बड़ा बनने का अवसर देता है तब वह गुरु हो जाता है। इस अवसर पर आभार प्रकट करते हुए डॉ. मेघेश तिवारी ने कहा कि विप्र महाविद्यालय स्थापना वर्ष 1996 से न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य प्राप्ति में सतत प्रयास करता रहा है ।आज सर्वसुविधा युक्त निजी महाविद्यालय और अध्ययन अध्यापन हेतु अनुकूल वातावरण युक्त विप्र कॉलेज की प्रदेश में विशिष्ट पहचान है। कार्यक्रम में रीजनल चेयरमैन लायन रेणु गुप्ता, जोन चेयरमैन लायन मीनाक्षी भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया ।चार्टर प्रेसिडेंट लायन सरोज पाण्डेय द्वारा स्वागत उदबोधन, चार्टर सचिव लायन चंद्रकांता ओसवाल द्वारा संचालन किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष लायन प्रभा मंथा सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे ।









