
रायपुर:शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का एप्रॉन, स्टेथोस्कोप, पेन और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।
विद्यार्थियों से संवाद में श्री शर्मा ने उनकी तैयारी, संघर्ष और सफलता की कहानियां जानीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना केवल एक पड़ाव है, असली लक्ष्य चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनावश्यक तनाव से बचने और संवेदनशीलता के साथ अच्छे डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं के सपनों को नई दिशा दे रही है।







