
रायपुर:नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने एफआईआर और चार्जशीट के ऑनलाइन प्रेषण, ई-साक्ष्य, नाफिस और ई-समन के त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
एनसीएलआई डैशबोर्ड पर छत्तीसगढ़ की बेहतर स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य की रैंकिंग में और सुधार के लिए प्रत्येक मापदंड पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित अधिसूचनाओं को शीघ्र जारी करने और तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ मैदानी अमले की दक्षता बढ़ाने पर बल दिया।
सुशासन सरकार का लक्ष्य है कि तकनीक और पारदर्शिता के साथ न्याय प्रक्रिया तेज हो और नागरिकों को समयबद्ध न्याय का अधिकार प्रभावी रूप से मिले।










