
रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास और मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। सोशल मीडिया और एआई के दौर में पत्रकारों के लिए तथ्य-जांच, विश्वसनीयता और जिम्मेदार अभिव्यक्ति और भी जरूरी हो गई है। पत्रकार की प्राथमिकता सबसे पहले खबर देने से अधिक सही, तथ्यपरक और जनहितकारी खबर देने की होनी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि नया एआई एवं मीडिया शोध केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के लिए तैयार करेगा, वहीं कन्या छात्रावास दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।







