
Oplus_131072
बेमेतरा:मूसलाधार बारिश भी उन बहनों के कदम नहीं रोक सकी, जो अपने भाई योगेश तिवारी की कलाई पर प्रेम, विश्वास और स्नेह का रक्षासूत्र बाँधने पहुँचीं।
किसी के हाथ में छाता था, कोई बारिश में भीगते हुए आई। लेकिन हर बहन के दिल में एक ही भावना थी—
“बारिश चाहे जितनी हो, भाई की कलाई पर राखी बाँधने का यह पवित्र रिश्ता नहीं रुक सकता।”
आठ से दस हजारों बहनों के इस अपार स्नेह और आत्मीयता को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश तिवारी की आँखें भी नम हो गईं।यह केवल राखी का पर्व नहीं था, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व का भावुक संगम था। योगेश तिवारी ने कहा बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद जीवनभर याद रहेगा।उन्होंने कहा
“बारिश की बूंदें तो थम जाएँगी,
लेकिन बहनों के प्रेम की ये बूंदें
हमेशा दिल में बरसती रहेंगी…” ❤️









