
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार द्वारा महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% शुल्क में छूट देने की पहल का सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। एक वर्ष में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 51% की वृद्धि दर्ज की गई है।इस पहल से महिलाओं का संपत्ति स्वामित्व मजबूत होने के साथ परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक राहत भी मिल रही है।








