
Oplus_131072
जगदलपुर:एक दिवसीय 45 किलोमीटर की बाइक तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिखा। यात्रा विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में निकली। केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक खुद बुलेट पर सवार हुईं। उन्होंने करीब 45 किलोमीटर का सफर तय किया। प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने वाली महिला अधिकारी का इस तरह तिरंगा यात्रा में शामिल होना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। आकांक्षा नायक ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। उन्होंने संदेश दिया कि महिलाएं प्रशासनिक दायित्व निभा सकती हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती हैं। नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ सकती हैं। यात्रा के दौरान रास्ते में स्कूली छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने बुलेट पर देखकर लोगों में उत्साह दिखा। तिरंगा यात्रा में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी।






