
रायपुर:राजधानी के श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में कल 14 अगस्त को करपात्री जी महाराज का जयंती दिवस एवं श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का वर्धयन्ती उत्सव 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में मनाया जायेगा।
आज शंकराचार्य आश्रम में प्रातः काल 10:30 भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की श्रृंगार आरती के उपरांत भव्य रुद्राभिषेक 40 लीटर दूध से, गौमुख के गंगा जल से एवं भारत वर्ष की प्रमुख नदियों के जल से तथा समुद्र जल से पार्थिव शिवलिंग पूजन होगा।विभिन्न द्रव्यों को भोग अर्पित किया जाएगा साथ ही पशुपति नाथ को अर्पित रूद्राक्ष का पूजन एवं वितरण भी किया जाएगा तदुपरांत आयोजित भोग भंडारा में बड़ी संख्या में आश्रम परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालुभक्तगण शामिल होंगे।










