
रायपुर :पश्चिम के समग्र, सुनियोजित एवं दीर्घकालिक विकास को लेकर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अध्यक्षता में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, महापौर, सभापति एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के समस्त पार्षदों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में वार्डवार विकास योजना, अधोसंरचना, सड़क, नाली, पेयजल, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, नगर निगम विद्यालयों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता व्यवस्था, अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण, पार्किंग, तालाब संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति का आकलन करते हुए सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
रायपुर पश्चिम का प्रत्येक वार्ड सुव्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध बने, यही हमारा संकल्प और प्राथमिकता है।










