
रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को नई ऊर्जा दी गई।
कवर्धा का मेडिकल कॉलेज इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों के साथ प्रारंभ होगा। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की अमूल्य धरोहर है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए सुशासन सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।







