
रायपुर:वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक बार फिर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन समाज सेवी संस्था ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ द्वारा रायपुर के शहीद स्मारक भवन में किया गया था।
वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक प्रशांत शर्मा का सम्मान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, छग राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र, पूर्व न्यायाधीश दीपक तिवारी और स्व. कमल नारायण शर्मा की सुपुत्री सविता पाठक ने प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख सुषमा तिवारी, संरक्षक अजय शर्मा , सचिव ममता शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और पत्रकार बंधु उपस्थित थे।*









